खरपतवारों की रोकथाम
निराई-गुड़ाई: फसल में 1-2 बार निराई-गुड़ाई की आवश्यकता होती है जोकि फसल की किस्म पर निर्भर करती है। पहली जब पौधों मे 3-4 पत्ते हों या बीजाई के 3-4 सप्ताह बाद करें और दूसरी फूल आने से पहले करें।
वार्षिक घास वाले और चौड़ी पत्तों वाले खरपतवारों की रोकथाम के लिए बिजाई के 2 दिन के अन्दर एलाक्लोर (लासो) 1.5 कि.ग्रा. (स.प.) या थायोबेनकार्ब (सैटरन) 1.5 कि.ग्रा. (स.प.) या पैन्डीमिथालिन (स्टाम्प) 1.0 कि.ग्रा. (स.प.) या फलूक्लोरालिन (बैसालिन) 1.0 लीटर (स.प.) को 750-850 लीटर पानी में घोलकर प्रति हैक्टेयर छिड़काव करें।



