जन संपर्क के माध्यमों से कृषि प्रसार एवं विस्तार हेतु एक अन्य योजना भी शुरु की गई है। इसके अन्तर्गत दूरदर्शन व रेडियो द्वारा कृषि प्रसार करना है।
आकाशवाणी द्वारा एफ. एम. (FM) ट्रांसमीटरों से क्षेत्र विशेष हेतु सप्ताह में 6 दिन 30 मिनट के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं।
किसान काल सेैन्टर के 1800-180-1551 निःशुल्क टेलीफोन नम्बर के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निवारण एवं जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।



