वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया है ताकि पोषक अनाजों, व्यंज़नों व मूल्य वर्धित उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सके। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भी कृषि विभाग के अन्तर्गत परम्परागत कृषि विकास योजना/ आत्मा/ भारतीय प्राकृतिक किसान पद्भति व राष्ट्रीय सतत खेती मिशन के तहत संगठित किसान समूहों को इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कवर किया जा रहा है।
प्रदेष में पोषक अनाजों की खेती के तहत क्षेत्र बढानें के लिए इस परियोजना के तहत निम्नलिखित घटक प्रस्तावित है :-
- पोषक अनाजों के अनुदान पर बीज़ का वितरण
- मिनी किट का वितरण
- किसानों को पोषक अनाजों के उत्पादन, फसलोत्तर प्रौद्योगिकी व उपयोग के तहत प्रषिक्षण/क्षमता निर्माण
- पोषक अनाजों के खाद्य उत्सवों का आयोज़न
- पोषक अनाजों का फार्म गेट के तहत बिक्री
योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 151.00 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।