योजनाएं
कृषि विभाग के महत्वपूर्ण योजनाएं
हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश के 90 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तथा 70 प्रतिशत लोग सीधे तौर पर कृषि पर निर्भर है। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। प्रदेश में 9.97 लाख किसान परिवार हैं तथा 9.44 लाख हैक्टेयर भूमि पर काश्त होती है तथा औसतन जोत का आकार लगभग 0.95 हैक्टेयर है। प्रदेश में 88.86 प्रतिशत किसान सीमान्त तथा लघु वर्ग के हैं जिनके पास बोई जाने वाली भूमि का 55.93 प्रतिशत भाग है। 10.84 प्रतिशत किसान मध्यम श्रेणी से हैं। केवल 0.30 प्रतिशत किसान ही बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं। प्रदेश की कृषि जलवायु नकदी फसलों के उत्पादन हेतु अति उत्तम है।